मिस्र की सेना ने पहली बार 74वें गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर किया मार्च

मिस्र की सैन्य टुकड़ी ने गुरुवार को पहली बार भारत के 74वें गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर मार्च किया। कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फतह अल खारसावी के नेतृत्व में 144 सैनिकों ने मार्च में हिस्सा लिया। दरअसल, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी पहली बार मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए हैं।

Load More