मिस्र की स्वेज़ नहर में कुछ देर के लिए फंसा मालवाहक जहाज़
मिस्र की स्वेज़ नहर में सोमवार को एम.वी. ग्लोरी नामक मालवाहक जहाज़ फंस गया। यह यूक्रेन से 65,000 मीट्रिक टन मक्का लेकर चीन जा रहा था और उसे कुछ देर बाद ही निकालकर रास्ता साफ कर दिया गया। गौरतलब है, 2021 में स्वेज़ नहर में फंसे 'एवर गिवन' कंटेनर जहाज़ को 6 दिन की मशक्कत के बाद निकाला गया था।