मिस्र के राजा तूतनखामेन के साथ दफन किया गया खंजर आउटर स्पेस के तत्वों से बना था: विशेषज्ञ
विशेषज्ञों ने बताया है कि 19-साल की उम्र में मरने वाले मिस्र के राजा तूतनखामेन के साथ दफन किया गया खंजर संभवत: आउटर स्पेस से मिले तत्वों से बना था। यह खंजर सबसे पहले 1925 में मिला था और इसकी रासायनिक संरचना से पता चला कि यह आयरन मीटिरायट (साइडराइट्स) से बना है जो संभवत: पृथ्वी में आकर गिरा हो।