मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने तीसरे कार्यकाल के लिए ली पद की शपथ
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ले ली है। उन्होंने दिसंबर 2023 में 89.6% वोट हासिल कर चुनाव में जीत दर्ज की थी और यह उनका अंतिम कार्यकाल होगा। सिसी तब चुनाव जीते हैं जब गाज़ा में चल रहे युद्ध के बीच मिस्र आर्थिक संकट से जूझ रहा है।