मिज़ोरम के पूर्व सीएम ज़ोरमथांगा ने 33 साल बाद एमएनएफ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

मिज़ोरम के पूर्व मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बीच 33 साल बाद मिज़ो नैशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। एक नेता के मुताबिक, उनके इस्तीफे को स्वीकार या अस्वीकार करने को लेकर बुधवार को बैठक कर फैसला लिया जाएगा। एमएनएफ ने मिज़ोरम में 40 में से 10 सीटें जीती हैं।

Load More