मिज़ोरम में 101 वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपनी 86 वर्षीय पत्नी के साथ डाला वोट
मिज़ोरम में जारी विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार को चम्फाई दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक 101 वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपनी 86 वर्षीय पत्नी के साथ वोट डाला। इसके अलावा आइज़ोल में एक 96 वर्षीय दृष्टिबाधित बुज़ुर्ग ने पोस्टल बैलेट के बजाय ईवीएम के ज़रिए अपना वोट डाला। गौरतलब है, आज मिज़ोरम की सभी 40 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।