मीका ने दोहा एयरपोर्ट के लग्ज़री स्टोर में इंडियन करेंसी देकर की शॉपिंग, शेयर किया वीडियो
गायक मीका सिंह ने दोहा एयरपोर्ट (कतर) पर लुई वितॉ के स्टोर से खरीदारी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कह रहे हैं, "गर्व की बात है कि दोहा एयरपोर्ट पर आप इंडियन करेंसी देकर शॉपिंग कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया...उनकी वजह से ही भारतीय रुपया भी (डॉलर की तरह) पूरी दुनिया में चलेगा।"