मीका सिंह ने अपने बेस्ट फ्रेंड के जन्मदिन पर उनको गिफ्ट किए ₹8 करोड़ के दो अपार्टमेंट
सिंगर मीका सिंह ने अपने बेस्ट फ्रेंड कंवलजीत सिंह के जन्मदिन पर तोहफे में उन्हें ₹8 करोड़ के दो अपार्टमेंट दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से एक अपार्टमेंट मुंबई की सोसायटी में जबकि दूसरा राजधानी दिल्ली में एक प्रमुख स्थान पर स्थित है। इससे पहले मीका ने कंवलजीत को तोहफे में करीब ₹80 लाख की मर्सिडीज़ कार दी थी।