मीका सिंह ने की कंगना को थप्पड़ मारे जाने की निंदा, कहा- इससे पंजाबी महिलाएं प्रभावित होंगी
गायक मीका सिंह ने अभिनेत्री-नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कर्मी कुलविंदर कौर की निंदा की है। उन्होंने X पर लिखा, ''वह ड्यूटी पर थीं...लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका काम था। यह गुस्सा ज़ाहिर करने का सही तरीका नहीं...इस हरकत से अन्य पंजाबी महिलाएं प्रभावित होंगी और उन्हें भी नौकरी से सस्पेंड किया जा सकता है।"