मीटिंग व प्रैक्टिस में लेट पहुंचने की सज़ा के तौर पर जंपसूट पहनकर एयरपोर्ट पहुंचे इशान किशन
मुंबई इंडियंस ने मीटिंग व प्रैक्टिस सेशन में लेट पहुंचने की सज़ा के तौर पर जंपसूट पहनकर एयरपोर्ट पहुंचे अपने 4 खिलाड़ियों (इशान किशन, शम्स मुलानी, नुवान तुषारा और कुमार कार्तिकेय) का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एमआई ने कैप्शन में लिखा, "पनिशमेंट जंपसूट वापस आ गया है।" एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, "सुपरमैन की ड्रेस।"