मीडिया आज वह नहीं है जो पहले थी: प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने से जुड़े सवाल पर पीएम मोदी
एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने से जुड़े सवाल पर कहा है, "मीडिया आज वह नहीं है जो पहले थी।" उन्होंने कहा, "मीडिया अब गैर-पक्षपातपूर्ण इकाई नहीं रही...पहले मीडिया का कोई चेहरा नहीं था...मीडिया में लिखने वाले के विचार क्या हैं, इससे लोगों का लेना-देना नहीं था..आज वह स्थिति नहीं है।"