मीडिया इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताती है: नीतीश के एनडीए में शामिल होने की आशंका पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की सभी पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी और गठबंधन बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में हराएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की आशंका पर राहुल ने कहा, "मीडिया इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है। गठबंधन ऐसे छोटे-छोटे मुद्दों को सुलझा लेगी।"