मीडिया के साथ मेरा अनुभव कभी खराब नहीं रहा: बेटे वायु की प्राइवेसी को लेकर सोनम कपूर
ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने कहा है कि बेटे वायु की प्राइवेसी के मामले में उनका मीडिया के साथ अनुभव कभी खराब नहीं रहा। उन्होंने कहा, "वे मेरे बेटे की फोटो नहीं लेते, अगर पैपराज़ी से किसी चीज़ के लिए मना करो तो वे वह काम नहीं करेंगे। जब तक मैं नहीं कहूंगी वे मेरे बेटे की फोटो नहीं लेंगे।"