मीडिया में सीसीटीवी फुटेज का प्रसारण रोकने को लेकर जैन ने कोर्ट में दाखिल की याचिका
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने उनसे संबंधित तिहाड़ जेल की किसी भी सीसीटीवी फुटेज के मीडिया प्रसारण पर रोक लगाने की मांग को लेकर विशेष अदालत में याचिका दायर की है। मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी। जेल में जैन के मसाज कराने व कथित तौर पर जेल के बाहर का खाना खाने के वीडियो सामने आए हैं।