मीडिया से बात करने को लेकर मुंबई की अदालत ने राणा दंपत्ति को दिया नोटिस
हनुमान चालीसा विवाद में ज़मानत पर बाहर राणा दंपति को मुंबई (महाराष्ट्र) की एक अदालत ने नोटिस जारी कर पूछा है कि 'दोनों के खिलाफ क्यों गैर-ज़मानती वॉरंट जारी नहीं किया जाना चाहिए?' सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को पिछले सप्ताह ज़मानत मिली थी। ज़मानत की शर्तों में मीडिया से बातचीत नहीं करने की शर्त थी।