मीडिया हर 2 साल में मेरी शादी करवाना चाहता है: रश्मिका संग सगाई की अटकलों पर देवरकोंडा
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने 'लाइफस्टाइल एशिया' को दिए इंटरव्यू में ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा संग सगाई की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "मीडिया हर 2 साल में मेरी शादी करवाना चाहता है...मैं हर साल शादी की अफवाहें सुनता हूं। वे बस मुझे शादीशुदा देखना चाहते हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, दोनों ऐक्टर्स 6 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं।