'मीडियावन' पर बैन लगाने की सिफारिश करने के कारणों का खुलासा नहीं कर सकते: एससी से केंद्र
केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मलयाली समाचार चैनल 'मीडियावन' पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश करने के कारणों का खुलासा नहीं किया जा सकता है। बकौल सरकार, इस तरह के खुलासे के राष्ट्रीय सुरक्षा पर 'अकल्पनीय' और 'दूरगामी' परिणाम होंगे। गृह मंत्रालय ने 29 दिसंबर, 2021 को 'मीडियावन' को सुरक्षा मंज़ूरी देने से इनकार किया था।