मीम्स में 'भिड़ू' नाम के अनाधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ
सोशल मीडिया मीम्स में व विभिन्न प्लैटफॉर्म्स पर अपने नामों, आवाज़, तस्वीरों और पर्सनैलिटी के अनाधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ अभिनेता जैकी श्रॉफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। श्रॉफ ने 'जैकी श्रॉफ', 'जैकी', 'जग्गू दादा' और 'भिड़ू' नाम की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि किसी भी प्लैटफॉर्म पर इनका इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।