मुंडका की इमारत में आग लगने के बाद क्रेन से निकाले जा रहे लोगों का वीडियो सामने आया
मुंडका (दिल्ली) में शुक्रवार को एक इमारत में भीषण आग लगने के बाद वहां फंसे लोगों को क्रेन से निकाले जाने और एक शख्स का कपड़ों की रस्सी की मदद से नीचे आने का वीडियो सामने आया है। हादसे में 27 शव बरामद हुए हैं और दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की संख्या 30 तक पहुंच सकती है।