मुंडा ने कहा- मैं अर्जुन हूं, नए तरीके से शुरू हो रहा अर्जुन-एकलव्य संवाद; हंस पड़े अन्य सांसद
आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संबंध में सवाल पूछते समय कहा कि एकलव्य शब्द 'प्रताड़ना' का प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जवाब दिया, "वैसे-मैं अर्जुन हूं, इस नाते कह सकता हूं कि अर्जुन-एकलव्य का संवाद अब नए तरीके से प्रारंभ हो रहा है।" मुंडा की बात सुनकर अन्य सांसद हंस पड़े।