मुंबई आने के लिए फ्लाइट की टिकट के पैसे नहीं थे, ट्रेन में खड़ा होकर आया था: शोएब इब्राहिम
टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने 'झलक दिखला जा-11' में पहली बार मुंबई आने के अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा, "भोपाल (एमपी) में फर्ज़ी ऑडिशन देता था फिर जाकर एक सही ऑडिशन के बारे में पता चला।" अभिनेता ने बताया, "फ्लाइट की टिकट के पैसे नहीं थे...मैं और पापा पूरी रात ट्रेन में खड़े होकर मुंबई आए थे।"