मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह 11 बजे से 6 घंटे के लिए रद्द रहेंगी उड़ानें

मुंबई (महाराष्ट्र) के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) के दो रनवे पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। सीएसएमआईए के अनुसार, मॉनसून के बाद मरम्मत व रखरखाव कार्य को लेकर 6 घंटे के लिए उड़ानें रद्द रहेंगी। बकौल सीएसएमआईए, यात्रियों से सहयोग और समर्थन की उम्मीद है।

Load More