मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत के बाद हार्दिक की पत्नी नताशा को ऑनलाइन दी गईं गालियां
आईपीएल-2024 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की खराब शुरुआत के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविक को ऑनलाइन गालियां दी गई हैं। कई इंस्टाग्राम यूज़र्स ने उनके पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। एक यूज़र ने लिखा, "भारत की छपरी क्वीन।" एक अन्य ने लिखा, "हम भी रोहित शर्मा के फैन हैं लेकिन...इस तरह बात करना...गलत है।"