मुंबई इंडियंस की शबनीम इस्माइल ने डाली महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद
मुंबई इंडियंस की तेज़ गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल ने मंगलवार को महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद डाली। 35-वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने डब्ल्यूपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 132.1 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर यह रिकॉर्ड बनाया। इस्माइल ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भी 128.3 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।