आखिरी 4 गेंदों में 16 रन जड़कर मुंबई इंडियंस को हराने वाले धोनी के सामने नतमस्तक हुए जडेजा
सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा गुरुवार को आईपीएल 2022 में आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को हराने वाले एम.एस. धोनी के सामने नतमस्तक हो गए। मैच के बाद जब दोनों टीमें एक-दूसरे का अभिवादन कर रही थीं तब जडेजा अपनी कैप उतारकर धोनी के सामने झुक गए। धोनी ने आखिरी 4-गेंदों पर 16 रन बनाकर सीएसके को जीत दिलाई थी।