मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल से पहले भारतीय बल्लेबाज़ हरमनप्रीत को बनाया अपना कप्तान

मुंबई इंडियंस ने पहली बार होने वाली विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए हरमनप्रीत कौर को अपना कप्तान घोषित किया है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत हाल ही में 150 टी20I खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनी थीं। मुंबई इंडियंस 4 मार्च, 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ डी.वाई. पाटिल स्टेडियम (महाराष्ट्र) में डब्ल्यूपीएल 2023 का पहला मैच खेलेगी।

Load More