मुंबई इंडियंस ने दर्ज किया आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा सफल रन चेज़
आईपीएल-2023 में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 18.5-ओवर में 215-रन का लक्ष्य हासिल कर इस सीज़न का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ दर्ज किया। मुंबई इंडियंस के लिए इशान किशन ने 75(41) रन और सूर्यकुमार यादव ने 66(31) रन बनाए। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 213-रन का लक्ष्य हासिल किया था।