मुंबई इंडियंस ने मोहाली में जीत के बाद 'पुलिस विभागों' के नाम ट्वीट कर पीबीकेएस को किया ट्रोल
मुंबई इंडियंस ने बुधवार को मोहाली में जीत के बाद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को ट्रोल किया। फ्रैंचाइज़ी ने ट्वीट किया, "सभी पुलिस विभागों से...कहना चाहते हैं...यहां रिपोर्ट करने को कुछ नहीं है...हमने बस मैच खेला।" मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह की गेंदबाज़ी पर स्टंप टूटने पर पीबीकेएस ने पुलिस को टैग कर ट्वीट किया था।