मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की आईपीएल 2023 की जर्सी; काली-पीली टैक्सी व सी लिंक आएंगे नज़र
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी। जर्सी पर गेटवे ऑफ इंडिया, काली-पीली टैक्सी, अरब सागर और सी लिंक जैसे मुंबई के स्थानीय प्रतीकों को दर्शाया गया है। मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस समेत कई टीमों ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है।