मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से मात्र 48 वोटों के अंतर से जीते शिवसेना (शिंदे गुट) के रविंद्र दत्ताराम
महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के रविंद्र दत्ताराम वायकर ने 48 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वायकर ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के अमोल कीर्तिकर को 48 वोटों से हराया है। बकौल रिपोर्ट्स, काउंटिंग में एक समय ऐसा था कि जब अमोल मात्र 1 वोट से वायकर से आगे थे।