मुंबई एटीएस को मिली 1993 जैसे मुंबई ब्लास्ट की धमकी, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
मुंबई एटीएस को फोन पर शहर में 1993 जैसे धमाके व अगले 2 महीनों में दंगे करने की धमकी देने के मामले में एक 55 वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने एटीएस को शनिवार को फोन कर कहा था कि शहर में 'निर्भया' की घटना दोहराई जाएगी। आरोपी पर लूट व छेड़खानी सहित 12 मामले दर्ज हैं।