मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बिटकॉइन में मांगे गए $1 मिलियन
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ई-मेल के ज़रिए धमकी मिली और 48 घंटे के अंदर बिटकॉइन में $1 मिलियन की मांग की गई है। बकौल पुलिस, ई-मेल में 24 घंटे के बाद दोबारा चेतावनी जारी करने की बात कही गई है।