मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही रनवे से टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान टकराने से बाल-बाल बचे 2 विमान
मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को एक ही रनवे से टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान टकराने से बाल-बाल बचते हुए 2 विमानों का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। जब रनवे से एअर इंडिया का विमान टेकऑफ करने जा रहा था तभी उस पर इंडिगो के विमान ने लैंडिंग की थी। नागर विमानन महानिदेशालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है।