मुंबई एयरपोर्ट पर चार मामलों में ₹7.87 करोड़ की कीमत का सोना किया गया ज़ब्त, 7 गिरफ्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 11-12 अक्टूबर के बीच चार अलग-अलग मामलों में ₹7.87 करोड़ की कीमत का करीब 15 किलोग्राम सोना ज़ब्त किया है। कस्टम विभाग के अनुसार, इन मामलों में सोना तस्करी करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं जिनमें 3 सूडान के नागरिक शामिल हैं।