मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की हो रही मंकीपॉक्स की जांच, संदिग्ध को आइसोलेट करेंगे: बीएमसी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामलों को आइसोलेट करने के लिए मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 28 बेड वाला वॉर्ड तैयार किया है। बीएमसी ने कहा कि एयरपोर्ट पर एंडेमिक और नॉन-एंडेमिक देशों (जहां बीमारी के प्रकोप दिख रहे हैं) के यात्रियों की जांच हो रही है। बकौल बीएमसी, संदिग्ध मामलों के टेस्ट सैंपल एनआईवी पुणे भेजे जाएंगे।