मुंबई एयरपोर्ट मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य के कारण रहेगा बंद
मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार को 6-घंटे (सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे) के लिए बंद रहेगा। एयरपोर्ट पर रखरखाव कार्य के कारण निर्धारित उड़ानों को रीशेड्यूल कर दिया गया है। एयरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी समूह ने सितंबर में बताया था कि 18-अक्टूबर को एयरपोर्ट के दोनों इंटरसेक्टिंग रनवे की मरम्मत की जाएगी।