मुंबई एयरपोर्ट संचालन के लिए पवन ऊर्जा का उपयोग करने वाला देश का पहला एयरपोर्ट बना
मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पवन ऊर्जा के ज़रिए एयरपोर्ट के संचालन की संभावनाओं पर काम करने वाला देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत, एयरपोर्ट पर वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन व सोलर पीवी हाइब्रिड को लगाया गया है। मुंबई एयरपोर्ट की प्रवक्ता के अनुसार, यह प्लांट 36 किलोवाट/दिन ऊर्जा प्रदान कर सकता है।