मुंबई की अदालत ने एनसीबी को दिया आर्यन खान का ज़ब्त पासपोर्ट उन्हें लौटाने का निर्देश
मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने एनसीबी को अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनका ज़ब्त किया गया पासपोर्ट लौटाने का निर्देश दिया है। मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने मई, 2022 में आर्यन समेत 6 लोगों को इस केस में क्लीन चिट दे दी थी।