मुंबई की एचएसएनसी यूनिवर्सिटी ने उद्योगपति रतन टाटा को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित
मुंबई (महाराष्ट्र) की एचएसएनसी यूनिवर्सिटी ने अपने पहले दीक्षांत समारोह में उद्योगपति रतन टाटा को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और एचएसएनसी विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट डॉक्टर निरंजन हीरानंदानी मौजूद रहे। हाल ही में यूके की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी ने भी रतन टाटा को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया था।