मुंबई की झुग्गी में रहने वाले अभ्यर्थी ने पास की सिविल सेवा परीक्षा 2022
मुंबई के वाडी बंदर क्षेत्र की एक झुग्गी में रहने वाले 27 वर्षीय मोहम्मद हुसैन ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल होते हुए 570वीं रैंक हासिल की है। खराब आर्थिक स्थिति के बीच पांचवें प्रयास में यह सफलता हासिल करने वाले हुसैन के पिता माझगाव डॉकयार्ड में लेबर सुपरवाइज़र के तौर पर कार्यरत हैं।