मुंबई की तलोजा जेल में फंदे से लटका मिला पॉक्सो केस में 19 वर्षीय विचाराधीन कैदी का शव
मुंबई की तलोजा जेल में पॉक्सो मामले में सितंबर से बंद 19-वर्षीय विचाराधीन कैदी का शव बुधवार को फंदे से लटका मिला। बकौल पुलिस, संभवत: अन्य कैदियों ने उसे डराया होगा कि परिवार की खराब वित्तीय स्थिति के चलते वह जेल से नहीं छूट पाएगा। अगस्त में 16-वर्षीय किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज हुआ था।