मुंबई की माहिम दरगाह पहुंचीं अमीषा पटेल, सामने आया वीडियो
ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल मंगलवार को मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित माहिम दरगाह चादर चढ़ाने पहुंची जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐक्ट्रेस सलाम करती व चादर की थाली सिर पर रखे हुए दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि ऐक्ट्रेस 2001 में रिलीज़ हुई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के सीक्वल 'गदर-2' में लीड रोल में नज़र आएंगी।