मुंबई की सड़कें अगले दो से ढाई साल में हो जाएंगी गड्ढों से मुक्त: सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा, "अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी और सभी सड़कें पक्की कर दी जाएंगी।" उन्होंने कहा, "पहले हर बरसात के मौसम में तारकोल की सड़कें बनाई जाती थीं और लोगों को गड्ढों वाली सड़कों पर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।"