मुंबई की सड़कों पर अब नहीं नज़र आएंगी लाल रंग की आइकॉनिक डबल डेकर बसें
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के अनुसार, मुंबई में 1937 में शुरू की गईं लाल रंग की आइकॉनिक डबल डेकर बसें 15 सितंबर से शहर की सड़कों पर नज़र नहीं आएंगी। इनकी जगह बैटरी से चलने वाली लाल व काली डबल डेकर बसें शुरू की गई हैं। ओपन-डेक बसों का संचालन भी 5 अक्टूबर तक बंद कर दिया जाएगा।