मुंबई की सड़कों पर चांद से भी बड़े और गहरे गड्ढे हैं: बीएमसी की आलोचना करते हुए करण पटेल
टीवी ऐक्टर करण पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट कर मुंबई की सड़कों पर गड्ढों को लेकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, "मुंबई में चांद (की सतह) से भी बड़े...और गहरे गड्ढे हैं।" उन्होंने कहा, "बीएमसी को डिमेंशिया है...या तो वह गड्ढा खोदकर भूल जाता है या फिर...भूलवश उसी सड़क को दोबारा खोदता है।"