मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में इमारत ढहने के बाद 9 लोगों को बचाया गया, तस्वीरें सामने आईं
मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मंगलवार सुबह एक इमारत ढह गई जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अब तक 9 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद हैं। घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं।