मुंबई के एक स्कूल के साथ हुआ ₹87.26 लाख का साइबर फ्रॉड, पुलिस ने बरामद किए ₹82.55 लाख
मुंबई के एक इंटरनैशनल स्कूल के साथ ₹87.26 लाख का साइबर फ्रॉड हुआ है। बकौल पुलिस, कैफेटेरिया बनाने के लिए स्कूल का यूएई की फर्म के साथ समझौता हुआ था और एक शख्स ने फर्ज़ी ईमेल आईडी बनाकर अमेरिकी बैंक अकाउंट का विवरण स्कूल को भेजा था। पुलिस ने स्कूल से शिकायत मिलने के बाद ₹82.55 लाख बरामद किए हैं।