मुंबई के कोस्टल रोड की 6.25 किमी लंबी दूसरी अंडरग्राउंड टनल का किया गया उद्घाटन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को मुंबई के कोस्टल रोड की 6.25 किलोमीटर लंबी दूसरी अंडरग्राउंड टनल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह सुरंग हाजी अली और अमरसंस तक होगी और जुलाई में वर्ली तक खुल जाएगी।" उन्होंने कहा, "सुरंग के निर्माण में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जिससे यात्रा का समय 8 मिनट रह जाएगा।"