मुंबई के जुहू बीच पर डूबे 4 लड़कों के शव हुए बरामद

मुंबई के जुहू बीच पर समुद्र में डूबने वाले 4 लड़कों के शव एक दिन बाद मंगलवार को बरामद कर लिए गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती लहरों, तेज़ हवाओं व अंधेरे के कारण तलाशी अभियान में देरी हुई। गौरतलब है, घटना में डूबे 2 अन्य लड़कों को सोमवार शाम ही रेस्क्यू कर लिया गया था।

Load More