मुंबई के धारावी की पुनर्विकास परियोजना के लिए 10 लाख लोगों का लिया जाएगा बायोमेट्रिक डेटा
उद्योगपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाली एक कंपनी फरवरी से मुंबई (महाराष्ट्र) के धारावी की पुनर्विकास परियोजना को लेकर 10 लाख लोगों का डेटा और बायोमेट्रिक एकत्र करेगी। इस डेटा के आधार पर योग्यता निर्धारित कर धारावी के लोगों को मुफ्त में मकान दिए जाएंगे। एक अधिकारी ने कहा, "सर्वे टीम हर घर में जाएगी और बायोमेट्रिक डेटा एकत्र करेगी।"